
महासमुंद . शंकराचार्य भवन महासमुंद में आयोजित सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही ।समाज द्वारा 150 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया, अन्य समाज के नवाचारी शिक्षिकाओं का सम्मान पांच विकासखंड के प्रत्येक विकास खंड से 5 -5 शिक्षक- शिक्षिकाओं का चयन कर श्री फल,साल ,प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू अध्यक्षता मरार पटेल समाज प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, अतिविशिष्ट छत्तीसगढ़िया सर्व समाज प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ,अतिथि अतिथि लोचन पटेल, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग, पवन पटेल पूर्व नगर पालिका परिषद अंनत राम पटेल,रमेश पटेल,ललित पटेल,विशेष अतिथि श्रीमती धनमती यादव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, श्रीमती रानी पटेल सदस्य जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती मधुबाला रात्रे, सभापति जिला पंचायत गरियाबंद,उपस्थित थे ।अन्य समाज के जिलाध्यक्ष सम्मेलन में शामिल रहे छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के जिला अध्यक्ष श्री बसंत सिन्हा जी ने माता सावित्रीबाई फुले के संबंध में विस्तार से बताया । जिला अध्यक्ष श्री पवन पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजन की महत्ता को विस्तार से बताया। मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक पटेल ने कहा कि मैं और मेरा मरार माली समाज गौरवान्वित होता है कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले हमारे समाज से रहीं है। सभा को सम्बोधित करते हुए लोचन पटेल ने सामाजिक एकता और नारीशिक्षा पर जोर दिया।जिला पंचायत सभापति धनमती यादव ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए, नशा मुक्त समाज निर्माण का आव्हान किया। छतीसगढिया सर्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के बहुत अच्छे आयोजन के लिए आयोजको का आभार व्यक्त करते हुए, सभी समाज को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आव्हान करते हुए ,समाज के लोगों के लिए राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग रखी। मुख्य अतिथि सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने समाज और संगठन के महत्व को बताते हुए ,समाजिक समरसता पर जोर दिया।सभी समाज मेहनत के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देवे।स्वच्छ औऱ शिक्षित व्यक्ति ही देश निर्माण में सहयोग दे सकता है। इस अवसर पर छतीसगढिया सर्व समाज युवा प्रदेश अध्यक्षअश्विनी बबल्लू त्रिवेंद्र,कार्य.युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर, प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर, मंत्री विनय निर्मलकर, पुरषोत्तम पटेल, तुकाराम पटेल,बलराम पटेल, दिनेश पटेल,प्रहलाद पटेल,गैंद लाल पटेल सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
