अंतर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई एग्री कार्निवल 2022 के अंतर्गत आयोजित कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, नवीन फसल प्रजातियों एवं आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ शासन की कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन मत्स्य पालन तथा कृषि अभियांत्रिकी विभागों द्वारा चलाई जा रही किसान हितेषी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदर्शनी में विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कंपनियों द्वारा भी कॉल लगाकर अपने उत्पादों की जानकारी किसानों को दी जा रही है। कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में प्रतिदिन हजारों की संख्या में किसान आ रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। कृषक पाठशाला में प्रतिदिन कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न विषयों पर किसानों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों, नवीन फसल प्रजातियों एवं आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को किया जा रहा प्रदर्शित
Previous Articleशंकराचार्य भवन महासमुंद में सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
