
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कृषि मडई एग्री कार्निवाल 2022 का समापन दिया। समापन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, एनएबीएल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेंकटेश्वरन, केन्या की कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर रूथ मुसाली उपस्थित थे।

