नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। बताया जाता है कि यहां एक महिला को प्रेम प्रसंग के चलते ऐसी सजा दी गई कि वहां मौजूद जो भी लोग यह दृश्य देखकर अपना सर झुका लिया। लेकिन कई ऐसे बेशर्म लोग भी रहे जिन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया, लेकिन इसका विरोध नहीं किया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुतातबिक पीडि़ता रविवार को पति और तीन बच्चों के साथ गुजरात से झाबुआ के छापरी रनवासा गांव में लौटी थी। दोनों गुजरात में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है। परिवार के लोगों ने इसी शंका के आधार पर पीडि़ता को यह सजा दी। सजा के तौर पर महिला को पति को कंधे पर बैठाकर घुमाना पड़ा। पीछे-पीछे गांव वाले थे। वह शोर मचाते रहे। एक जगह जब वो थक गई तो छड़ी से उसे पीटा भी गया। आगे-आगे वह रोती हुए चलती रही थी और उसके पीछे गांववाले उसे पीटते हुए जा रहे थे। इस घटना के वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version