रायपुर। इस वक्त की जो बड़ी खबर मिल रही है वो यह है कि राजधानी रायपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, डीडी नगर इलाके में पेशे से वकील एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। व्यक्ति ने रॉड से वारकर इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सुचना मिलते है पुलिस टीम और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने की आशंका जताई है।
राजधानी रायपुर के इस इलाके में पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
