रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिलाध्यक्ष के पद पर अश्वनी वर्मा की नियुक्ति की गई है। श्री वर्मा की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की सहमति से की गई है। आपको बता दें कि अश्वनी वर्मा जिले के पलारी में निवासरत है एवं वे कई पदों का दायित्व बखूबी निभा रहे है। वे विभिन्न पदों पर पदस्थ है जो इस प्रकार है-अध्यक्ष अनाज मंडी कसडोल-पलारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, कांग्रेस नहर अध्यक्ष कनकी आरंग, कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पलारी राज, पंच ग्राम पंचायत सेजा आरंग, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा, खाद कारोबार प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ शासन, केन्द्रीय कृषि प्रभारी छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बलौदाबाजार-भाटापारा। अश्वनी वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया गया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिलाध्यक्ष बनने पर अश्वनी वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा ने भी बधाई दी है। बधाई देने वालों में गीता वर्मा, भारती वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।
अश्वनी वर्मा संभालेंगे अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा बलौदाबाजार-भाटापारा जिला की कमान, बने जिलाध्यक्ष, महासभा ने दी बधाईयां
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

