रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे एवं दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका अमलेश्वर में हुए सराफा व्यवसायी हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। आपको बता दें कि आरोपियों ने कल दिनदहाड़े सराफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों में सौरभ कुमार 24 वर्ष निवासी दंडीबाग थाना जिला गया बिहार, अभय कुमार भारती 18 वर्ष बामणिया थाना धानपुर चंदौली यूपी, आलोक कुमार यादव 18 वर्ष सोनपुर छपरा बिहार और अभिषेक कुमार झा जिला मुजफ्फरपुर बिहार शामिल है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
