नई दिल्ली: आज से क्रिकेट के महाकुंभ यानि टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने वाला है। इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है। एक भारतीय खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो गया है और अब उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी खेली जा रही है। इस सीरीज में मध्य प्रदेश के लिए युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर खेल रहे हैं, लेकिन पिछले मैच में वो घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके टखने में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। बता दें कि वेंकटेश अय्यर इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी लग में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पहले ही मैच में 31 गेंदों पर 62 रन बनाए थे और 6 विकेट हासिल किए थे। टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2022 के बाद से ही भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेले हैं। अय्यर ओपनिंग से लेकर लोअर ऑर्डर तक में बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वे बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से ही अय्यर काफी समय तक टीम इंडिया की पहली पसंद बने हुए थे, लेकिन हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद से ही वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके हैं। वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मैचों में 133 रन बनाए हैं और 5 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं। वेंकटेश अय्यर को जून के महिने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत ने एक मैच में मौका नहीं दिया था। वहीं आयरलैंड सीरीज में भी वे प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे और अब टीम के स्क्वाड से भी बाहर कर दिए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version