एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। मामला यह है कि देवर ने भाई के सामने ही भाभी का बलात्कार कर दिया और वो भी भाई की सहमति से। यह जानकार आपको हैरानी होगी कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई से अपनी पत्नी का बलात्कार करवा दिया। मामला छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले से यह मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शादी के बाद पति दहेज मांगता रहा दहेज नहीं मिलने पर शादी के 3 माह के भीतर ही पति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी और पति ने मिलकर हाथ पैर पकड़े और पति के छोटे भाई ने भाभी का बलात्कार भाई के कहने पर उसके सामने ही कर दिया। पुलिस ने इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए पति छोटे भाई और दूसरी पत्नी तीनों को गिरफ्तार किया हैं। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव का है यहां की एक महिला ने जब कल शाम गरियाबंद पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई तो थाना प्रभारी का भी दिल पसीज गया। महिला ने बताया कि तीन माह पहले जुलाई 2022 में ही उसकी शादी संजय नामक युवक से हुई थी पति दहेज मांगता था और दहेज उसके परिवार वाले दे नहीं पा रहे थे। शादी से डेढ़ माह बाद ही पति ने एक अन्य महिला से भी शादी कर ली कई बार मारपीट की बात भी महिला बता रही थी किंतु 4 अक्टूबर को हद ही पार हो गई। पति संजय और दूसरी पत्नी दोनों ने मारपीट करते हुए पीडि़ता का एक-एक हाथ पकड़ा और पति के छोटे भाई तुममेंश्वर से महिला का रेप करवाया। यानी कि देवर ने भाभी से बलात्कार अपने भाई के सामने उसकी सहमति से किया। पुलिस ने बताया कि थाने में एफआईआर दर्ज करते ही पुलिस ने पति पति के छोटे भाई और दूसरी पत्नी तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
भाई की सहमति से भाभी का बलात्कार, हैरान कर देने वाला आया सामने
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
