बिलाईगढ़ । स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपने ही प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्रों ने प्राचार्य को स्कूल से हटाने की माँग को लेकर रोते-बिलखते प्राचार्य पर मनमानी करने सहित अन्य शिक्षकों को स्कूल से हटवा देने की धमकी देते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते अपनी व्यथा सुनाई और प्राचार्य को हटाने की माँग की है।
हम बात कर रहें हैं सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला के शासकीय पूर्व माध्यमिक व हाई स्कूल सलिहाघाट की। जहाँ पिछले दो सालों से वहाँ पदस्थ शिक्षकों और प्राचार्य के बीच आपस में तालमेल नहीं होने के कारण विवाद चल रहा हैं.जिसके चलते वहाँ पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है साथ ही साथ आए दिन प्राचार्य और शिक्षकों के बीच किसी न… किसी बात को लेकर झगड़ा-विवाद हो रही हैं. जिससे छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यहाँ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की माने तो यहाँ पदस्थ प्राचार्य अपनी मनमानी करती हैं। और उस मनमानी की वहां पदस्थ शिक्षकों द्वारा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर मनमानी का विरोध किया जाता हैं। जो प्राचार्य को रास नहीं आती और उल्टे शिक्षकों को ही स्कूल से हटवा देने सहित थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देने जैसे की धमकी दी जाती हैं। वहीं छात्रों ने आगे बताया कि उनके स्कूल में ना ही कोई अनुशासन है और ना ही कोई साफ -सफाई, बनाए गये शौचालय की सफाई भी नहीं होती है जो बदबू दे रहा है। इसके कारण हम सबको शौच के लिए मजबूरन झाड़ियों में जाना पड़ता है। यह भी बताया जा रहा कि संकुल स्तर पर भी प्राचार्य की रवैये को लेकर अधिकारियों को शिकायत की गई है।
