रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जीवन में त्यौहारों से नई उमंग और स्फूर्ति आती है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत बनती है। धार्मिक आस्था के साथ त्यौहार हमारी परम्परा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दीपावली में हम स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।
रोशनी का त्यौहार दीपावली सबके जीवन और घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से आलोकित करे
Previous Articleमुख्यमंत्री निवास में देवारी तिहार पर आकर्षक सजावट
Next Article दीपावली हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

