रायपुर। मौसम ने दिवाली से पहले एक बार फिर करवट ली है। जहां एक ओर देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है तो वहीं दूसरी ओर ठंड ने भी दी दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम मिजाज बदला है। यहां राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंड अंबिकापुर में पड़ी, यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवाओं का आना शुरू गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। बता दें कि, दिवाली से दो दिन पहले ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। देर रात अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढऩे की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इस बार कड़ाके की ठंड पडऩे की आशंका जताई जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। साथ ही दिन की बजाय रात में ठंड बढऩे के संकेत मिल रहे है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

