पांडुका : छुरा विकास खंड के ग्रामपंचायत अतरमरा में गोठान दिवस के रूप में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास पूर्वक जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गरियाबंद एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा के मुख्य अतिथि सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि गौवंश की महत्ता को प्रतिपादित करती गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हमें गौधन व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर प्रदान करती है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने सभी लोकपर्वों को सार्वजनिक रूप से मनाने का बीड़ा उठाया है । प्राचीन परम्परा को सरकार सहेजने का काम कर रही हैं।तीज तिहार से गांव की रौनकता बढ़ गई हैं।सरकार के न्याय योजना के तहत बोनस किसान,मजदूर औऱ गौ पलकों के खातों में पैसा आने से सभी के चेहरे पर मुस्कान हैं।गौठान में गौठान समिति के सदस्यों,सरपँच,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया व गौवंश के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। इस अवसर पर सरपंच रामाधीन ध्रुव, गोठान समिति अध्यक्ष राजू निषाद, उपसरपंच शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व उपसरपंच गंगाप्रसाद तिवारी, राधेश्याम साहू,जगत साहू,जोहत राम यादव, कुमारी भारती, फुलेश्वरी यादव,हेमलता साहू,दुलारी साहू,हरीश निषाद,गिरीश निषाद, सन्तु यादव,खोमेश साहू,यशोदा साहू,पीला बाई मानिकपुरी,अमरसिंह यादव,अभिषेक चतुर्वेदी, चेतन सोनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version