प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 94 वीं कड़ी होगी।
कार्यक्रम Times Network के सभी चैनलों के अलावा आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। यह हमारी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और हमारे यूट्यूब चैनल पर भी लाइव उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा आप इसे हमारे Facebook पेज पर भी देख सकते हैं।
किया था ये ट्वीट-प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के लिए विचार और सुझाव आमंत्रित करते रहते हैं। इसी महीने की शुरूआत में पीएम मोदी ने 30 अक्टूबर को प्रसारित होने वाले अपने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों को विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किए थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था, ’30 अक्टूबर को आने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए विचारों और इनपुट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। MyGov या NaMo ऐप पर लिखें। वैकल्पिक रूप से, 1800-11-7800 डायल करके एक संदेश रिकॉर्ड करें। हमें उन विषयों या मुद्दों पर अपने सुझाव भेजें, जिनके बारे में आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री आगामी ‘मन की बात’ एपिसोड में बोलें। फोन लाइनें 28 अक्टूबर तक खुली रहेंगी।’
यहां सुने लाइव– www.timesnowhindi.com पर भी आपको इससे जुड़ा हर अपडेट मिलेगा। इसके अलावा मन की बात को आकाशवाणी पर भी सुना जा सकता है। दूरदर्शन पर भी इसका प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी अपडेट मिलेंगे।

