एक वरिष्ठ प्रशानिक अधिकरी को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है।  इतना ही नहीं, जब पुलिस की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक (वी एंड एसी) ब्रांच ने जब असम सरकार के संयुक्त सचिव केके शर्मा के निवास की तलाशी ली, तो भष्टाचार के इस आरोपी अफसर के यहां से 49.24 लाख रुपए नकद बरामद हुए। रेड मारने वाली टीम के सदस्य भारी कैश देखकर हैरान रह गए। 

भ्रष्टाचार का आरोपी अधिकारी राज्य के गृह और राजनीतिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात है।  शर्मा असम सिविल सेवा (एसीएस) के अधिकारी हैं।  एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षा कंपनी के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए घूस लेते समय राज्य के गृह और राजनीतिक विभाग के संयुक्त सचिव किसन कुमार शर्मा को रात गिरफ्तार किया गया। असम पुलिस की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक (वी एंड एसी) शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया। 

विशेष पुलिस महानिदेशक (वी एंड एसी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया, देर शाम चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा कंपनी का लाइसेंस नवीनीकरण करने की एवज में शिकायत कर्ता से 90 हजार रुपए लेते हुए असम सरकार के संयुक्त सचिव  केके शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।  सिंह ने कहा कि इसके बाद शर्मा के घर पर तलाशी के दौरान 49.24 लाख रुपए नकद बरामद किए गए. शर्मा असम सिविल सेवा (एसीएस) के अधिकारी हैं। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version