पांडुका। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का रायपुर के विमानतल में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य कलाकारों का कार्यक्रम रखा था। ढोल नगाड़ों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का स्वागत हुआ।
जगह-जगह हुआ स्वागत
इसके बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रायपुर शहर के 12 अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया। किसी ने पगड़ी पहनाई तो किसी ने बूंदी के लड्डू से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को तौला।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन पर गरियाबंद जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा व युवा सांथियो द्वारा मरीन ड्राइव रायपुर में भव्य स्वागत किया गया।
गरियाबंद जिला से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू, NSUI जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित, अल्तमश खान ,संजीव यदु, राजू, भागीरथी साहू,पंकज, पिंटू एवं बडी संख्या युवा कांग्रेस के कर्तकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत
Previous Articleराज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

