रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का रायगढ़ जिले में प्रथम आगमन 5 नवंबर को हो रहा है। उनके आगमन पर स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कुलकित चंद्रा जी, जिला प्रभारी मनोज शर्मा जी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकृष्ण नायक जी उपस्थित रहेंगे । उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रायगढ़ में सभी जिले में निवासरत किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य जिले के भाजपा किसान मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री गण एवं पदाधीकारीगण से आग्रह है कि कार्यक्रम में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री द्वय गौरांग साव एवं राधेश्याम राठिया जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा रायगढ़ ने अपने विज्ञप्ति में आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का 4 नवंबर को जशपुर जिले के पत्थलगांव में स्वागत एवं बैठक का कार्यक्रम है उसके पश्चात रायगढ़ जिले की ओर से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सदस्य टीकाराम पटेल उनका आगवानी करेंगे और उन्हें रायगढ़ जिला के घरघोड़ा लेकर आयेंगे जहां उनका भोजन एवं रात्रि विश्राम होगा। 5 नवंबर को प्रात: 8.00 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। रास्ते में बंजारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि रायगढ़ में स्वागत एवं सभी कार्यकर्ताओं का भोजन की जवाबदारी किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य रमेश बेहरा देखेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version