भदोही। पत्नी ने खाने में मुर्गा नहीं बनाया तो नशेड़ी पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए कीटनाशक का सेवन कर जान दे दी। घटना भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामरायपुर मोहल्ले की पाल बस्ती की है। कोतवाली निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि पाल बस्ती निवासी सुभाष मुसहर बुधवार रात शराब पीकर घर पंहुचा। उसने पत्नी से खाने में मुर्गा बनाने को कहा, जिस पर पत्नी ने उससे कहा कि वह कल मुर्गा बनाकर खिला देगी, इसलिए आज जो बना है वह खाओ। उन्होंने बताया कि इस पर सुभाष ने नशे में जमकर हंगामा किया और घर में रखा कीटनाशक पी लिया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आधी रात को हालत बिगडऩे पर उसे महाराजा बलवंत सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version