सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखी प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। पाकिस्तान के रहने वाले एक 28 साल के लड़के को 83 साल की महिला से इश्क हो गया और फिर उसका जो अंजाम हुआ उसे जान कर दुनिया बेहद हैरान है। इ प्रेमगीत फिल्म में जगजीत सिंह द्वारा गाई गजल की लाइनें न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन इस जोड़े पर बिल्कुल फिट बैठ रही हैं कि प्यार करने वालों के लिए अक्सर उम्र मायने नहीं रखती। इसका एक उदाहरण पाकिस्तान में देखने को मिला। यहां एक दंपति अपनी उम्र को लेकर चर्चा में है।

महिला की उम्र जहां 83 साल है तो वहीं उसका पति सिर्फ 28 साल का युवक है। बुजुर्ग महिला ब्रोमा पोलैंड की रहने वाली हैं जो सिर्फ अपने 28 साल के प्रेमी हाफिज नदीम से शादी करने के लिए पाकिस्तान आई थीं। पिछले साल 1 नवंबर को हाफजाबाद के काजीपुर में दोनों का निकाह हुआ था। इस साल यह जोड़ा अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी पहली सालगिरह पर मीडिया को दिए इंटरव्यू की वजह से यह जोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। एक-दूसरे से शादी करके वे दोनों बेहद खुश हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version