शराबबंदी, रेडी टू ईट में महिला समूहों की उपेक्षा एवं महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर महिला मोर्चा ने स्कूटी रैली निकालकर अपना विरोध जताया

दुर्ग। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और अपराध जिसमें बलात्कार, हत्या एवं छेड़खानी के कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी जिसमें शराबबंदी का वादा, रेडी टू ईट में महिला समूहों की उपेक्षा सहित विभिन्न विषयों को लेकर आगामी 11 नवंबर को प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली आयोजित है, इसके पूर्व छत्तीसगढ़ के समस्त मंत्री एवं कांग्रेस के विधायकों के निवास का घेराव महिला मोर्चा के द्वारा स्कूटी रैली निकालकर किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी तारतम्य में दुर्ग शहर विधानसभा में महिला मोर्चा के द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई जो कि भाजपा कार्यालय से निकलकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए विधायक अरुण वोरा के पदमनाभपुर निवास का घेराव किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता काशीनाथ शर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों ओर अराजकता का माहौल है, पुलिस प्रशासन का खौफ अपराधियों के मन में तनिक भी नहीं है, महिलाओं पर लगातार अत्याचार और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही है। दुर्ग के विधायक अरुण वोरा भी प्रदेश सरकार का हिस्सा है और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अरुण वोरा की सक्रियता शून्य हैं। बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस के विधायक सांसद भी जिम्मेदार हैं। महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी उषा टावरी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ोतरी के स्तर पर है, इसका सबसे बड़ा कारण नशाखोरी है, प्रदेश की भूपेश सरकार ने शराबबंदी का वादा तो किया पर उसे निभाया नहीं बल्कि प्रदेश में अलग-अलग किस्मों का नशा फैलता जा रहा है। महिलाओं से रेडी टू ईट के कार्य को भी छीनकर सैकड़ों महिलाओं को रोजगार से वंचित किया गया है। ऐसे ही मुद्दों को लेकर प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं के सम्मान की खातिर लगातार प्रयासरत है और इस कार्य को तीव्रता लाने के उद्देश्य से महतारी हुंकार रैली के माध्यम से की जाएगी। सही मायने में हमारा उद्देश्य प्रदेश में शराबबंदी का वादा पूर्ण करवाना, महिलाओं पर अत्याचारों की रोकथाम कराना महतारी हुंकार रैली का उद्देश्य है। प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद महतारी हुंकार रैली में होगा। आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्वेता बक्शी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजीत चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष ममता जैन, जिला कार्यालय मंत्री हेमलता निषाद, मीडिया प्रभारी डॉ भावना दिवाकर, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजिका हिमा साहू, मुकेश बेलचंदन, आशीष निंमजे, खिलेश्वरी साहू, अंजू तिवारी, पीलिया साहू, सुरुचि उमरे, उषा निर्मलकर, सोनिका रेवतकर, दिनेश्वर ईदुरकर, शीतल जांगिड़, गीता वर्मा, अहिल्या यादव, मीनाक्षी महोबिया, ज्योति यादव, राधा यादव, संजना चौबे, प्रीति साहू, प्रीति दुबे, झरना वर्मा, प्यारी यादव, संगीता नर्दनडे, माया नागदौड़े, माया राजपूत, अंबा ठाकुर, रूपाली सुरुचि उमरे, उषा निर्मलकर, पायल साहू, राहुल दीवान, राहुल भट्ट, पूनमचंद सपहा, चंद्रकांत साहू, निलेश सिन्हा, यस देवांगन, विश्वजीत देशमुख, रूपेश साहू, राहुल देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version