रायपुर। सीएसपीडीसीएल वृत्त क्रमांक-1 रायपुर सिटी छत्तीसगढ़ के अधीक्षण अभियंता इंजी. मनोज कुमार वर्मा को अभियंता के रूप में राज्य के निर्माण और विकास में विभागीय उल्लेखनीय योगदान हेतु सर्वोत्तम अभियंता अवार्ड से अलंकृत कर सम्मान किया गया। मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता अलंकरण समारोह में श्री वर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर शरदचंन्द्र बेहार (आईएएस)पूर्व मुख्य सचिव मप्र शासन, संरक्षक मानव विज्ञान एवं सेवा संस्थान, डॉ. चरणदास महंत अध्यक्ष छग विधानसभा समारोह के मुख्य अतिथि, संस्थान के अध्यक्ष राम बाबू कटारे, इंजी.सीपी शर्मा प्रभारी अध्यक्ष मंचासीन रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version