राजिम। धान खरीदी केंद्र पांडुका का निरीक्षण करने जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू पहुंची। उन्होंने किसानों के अलावा हमालों और रेजा से भी मुलाकात की और सोसाइटी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धान की क्वालिटी चेक की। किसानों से नमी युक्त धान ना लाने की अपील की। तो वही ष्। किसी भी तरह की परेशानी हो तो तत्काल सूचित करने की अपील भी किसानों से की गई। वहीं सोसाइटी प्रबंधन को भी किसानों के पीने की पानी, बैठने की सुविधाओं का ख्याल रखने की नसीहत दी। इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र साहू, औऱ बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ने किया पांडुका धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, सरकार की नई व्यवस्थाओं से किसानों को कराया अवगत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
