हिंदु धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्च होता है। बता दें कि वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अगर सकारात्मक ऊर्जा होती है तो सुख-समृद्धि लाती है।

वहीं नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा होने से वहां रहने वालों लोगों को भी नकारात्मक परिणाम मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर घर का वास्तु ठीक हो तो वहां सकारात्मक ऊर्जा रहती है। वहीं घर का वास्तु खराब हो तो व्यक्ति मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहता है। अगर बेडरूम का वास्तु खराब हो वैवाहिक जीवन पर प्रतिकूल पड़ता है और पति पत्नी में अनबन रहती है।

बेडरूम का खराब वास्तु लाता है वैवाहिक जीवन में परेशानियां
वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बेडरूम में रखी कुछ चीजें दांपत्‍य जीवन को खराब करने का काम करती हैं। बेडरूम घर का सबसे जरूरी हिस्‍सा होता है। पति-पत्नी अपना ज्यादातर वक्त यहीं गुजारते हैं। ऐसे में बेडरूम के वास्तु पर ध्यान देना जरूरी है। बेडरूम का वास्तु ठीक न होने पर दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स
वास्‍तु शास्त्र के अनुसार के मुताबिक आपके बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए. इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है जिसका प्रभाव पति-पत्नी के रिश्तों पर पड़ता है।

वास्‍तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में सुंदर फूलों वाले गमले रखने चाहिए। फूलों को प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बेडरूम में सुंदर फूलों के गमले रखने से दांपत्‍य जीवन में प्‍यार बरसता है। इसके अलावा किसी सुंदर से बाउल में आप क्रिस्‍टल और थोड़ा सा चावल डालकर रखने पर भी पति-पत्‍नी के बीच प्यार बढ़ता है।

अगर पति—पत्नी के बीच मनमुटाव रहता है तो बेडरूम में लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। इससे दोनों के बीच प्यार बढेगा और रिश्ता मजबूत होगा। इसके अलावा बेडरूम में एक कांच का पॉट रखें और उसमें छोटे-छोटे पत्‍थर डालें। माना जाता है कि इससे कमरे में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है और पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है।

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक बेडरूम में पानी वाली तस्‍वीरें नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे पति-पत्नी के बीच स्थिरता नहीं आती है। इसकी जगह जोड़े में पक्षी की फोटो लगाएं, इससे पति-पत्‍नी के बीच कभी भी प्‍यार कम नहीं होता।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version