अमलेश्वर (पाटन)। लॉकडाउन के दौरान एक दुकानदार से पुलिस जर्दा युक्त गुटखा बड़ी मात्रा में जब्त किया है। दुर्ग जिला पुलिस टीम बनाकर जियों खुलकर नशा मुक्ति अभियान चला रही है। इसी अभियान के अंतर्गत गुटखा का अवैध कारोबार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कारवाई की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पाटनकर कालोनी पोलसाय पारा दुर्ग के दर्शन हिंदूजा अपने मकान में अवैध रुप से जर्दायुक्त गुटखा कोरोना महामारी संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा प्रतिबंधित एवं लॉकडाउन के बावजूद बिक्री कर रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं दबिश देकर आरोपी को गुटखा बेचते हुए एवं अवैध भंडारण किये हुए रंगे हाथ पकड़ा। मौके से प्लास्टिक की 04 बोरियों में जर्दायुक्त पान पसंद 46 पैकेट, पान राज 35 पैकेट, राजश्री 46 पैकेट एवं जर्दायुक्त गुड़ाखु सूरज छाप 12 पैकेट कुल जुमला कीमती 26640 रुपए पुलिस द्वारा बरामद किया गया। लाकडाउन के नियमों का उल्लंघन एवं अवैध गुटखा भंडारण एवं बिक्री करने का अपराध करने के कारण आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। नशाखोरों के विरुद्ध आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्रवाई मेें प्रशिक्षु उपअ विजय सिंह राजपूत, आरक्षक खुर्रम बक्श एवं भीम सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।
