राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के साथ बिताए पलों को किया याद

रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कोमल मन और चंचलता से भरपूर बच्चों के लिए यह समय अनमोल होता हैं। इस समय हमें बच्चों के पालन-पोषण से लेकर उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना चाहिये। बच्चों के विकास के लिए उन्हें बेहतर परिवेश उपलब्ध कराना भी जरूरी है। बालमन कच्ची मिट्टी की तरह लचीला होता है, उसे जैसा गढ़ा जाएगा, वह वैसा आकार लेगा। इसलिए बच्चों के विकास में पर्याप्त सतर्कता भी बरतनी चाहिए। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि भविष्य का भारत हमारे बच्चों के हाथों में सुरक्षित रहेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही राज्यपाल ने प्रदेश में विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ बिताये पलों का भी स्मरण किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version