सभी सहकारी समितियों के किसानों का जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा सम्मान

गोठानों हेतु किसानों से पैरादान करने की सतत मुहिम चलाना

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सहयोग करने व भारत जोड़ो पद यात्रा की तैयारी के संबंध में चर्चा, छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। इस माह में जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के गतिविधियों के संबंध में बारी बारी से ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। जिला कांग्रेस के निर्देशन में सभी प्रकोष्ठ के मोर्चा संगठन ने बैठक में भाग लिया। सर्वप्रथम बैठक का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने अपने उद्बोधन में पं. ज्वाहरलाल नेहरू की जयंती जो कि पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है। उन्हे याद एवं नमन किया। साथ ही वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में सर्वसम्मत से दो अहम निर्णय लिया गया। प्रथम सभी सहकारी समितियों के किसानों का जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण द्वारा सम्मान। द्वितीय यशस्वी मुख्यमंत्री श्री बघेल जी के निर्देशानुसार अपील के तहत सभी जिले में गोठानों हेतु किसानों से पैरादान करने की सतत मुहिम चलाना। सभा को दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र साहू, रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, धरसीवा जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, आरंग जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा, सभापति कृपाराम निषाद ने संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गण योगेंद्र सोलंकी, कोमल साहू, भारतीय देवांगन, दुर्गेश वर्मा, बलदाऊ साहू, विद्याभूषण सोनवानी, सौरभ मिश्रा देवा दास टंडन, गिरधारी साहू थे। जिला कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, देवेंद्र मिश्रा, भूषण साहू, देवव्रत नायक, देवेंद्र वर्मा, प्रणव सिंह ठाकुर, घनश्याम वर्मा, कन्हैया यादव, अरूण शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, हिमांशु दीक्षित, आशीष दुबे, बाबा खान, डॉ. विनय वर्मा, कैलाश जयसवाल, सजल चंद्राकर, मनसाराम निर्मलकर, श्रवण निषाद, दीपा साहू, संतोष पॉल, प्रशांत कुर्रे, नीलमणी परघनिहा, हरिशचंद्र वर्मा, अब्दुल कदीर गोरी एवं समस्त पदाधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version