शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा रहे उपस्थित
गत दिनों अयोध्या में अतंर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरू जितेन कोहि जी के निर्देशन तथा ,छत्तीसगढ़ हास्य योग के भीष्म पितामह मूलचंद शर्मा जी,के मार्गदर्शन में और उभरते हुए हास्य योग गुरू राजू शर्मा जी के सहयोग से दसवां हास्य सम्मेलन का भव्य एवं सफलतम आयोजन सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न प्रदेशों से आए हास्य साधकों सहित छ.ग.से भी सौ से अधिक की संख्या में हास्य योगीगण इस हास्य सम्मेलन में भाग लिए।योग आयोग अध्यक्ष के द्वारा हास्य योग के प्रचार प्रसार को ध्यान रखते हुए तथा लोगों को स्वस्थ रखने का संकल्प लेते हुए आयोजकों सेआने वाले अगले 11 वें हास्य योग का सम्मेलन छ.ग.मे करने का आग्रह किया। इस अवसर पर छ ग योग आयोग के सचिव एम एल पांडे भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
