सोशल मीडिया पर शादी समारोह से जुड़ी खबरें तेजी से वायरल होते हैं। इन वायरल वीडियो में कुछ हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं और हंसी मजाक करते हैं, लेकिन ये हंसी मजाक दूल्हा-दुल्हन को भारी पड़ गया। तो आइए देखते हैं क्या हुआ इस शादी में। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन को वरमाला के समय हंसी ठिठोली करना काफी भारी पड़ गया है। हंसी-मजाक के चक्कर में दुल्हन वरमाला की स्टेज से गिर गई। गनीमत यह रही कि दूल्हे ने उसको तुरंत पकड़ लिया। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को घूमने वाली स्टेज पर खड़ा देखा जा सकता है। इस दौरान वह दूल्हे से मजाक कर रही होती है। थोड़ी देर बाद दोनों वरमाला की रस्म कर रहे होते हैं। वरमाला के बाद दुल्हन स्टेज से उतर रही होती है। इस दौरान भी वह दूल्हे से मजाक करती है, फिर एकदम से स्टेज पलट जाता है, जिसके बाद दूल्हा दुल्हन को पकड़ लेता है. सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का यह फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो पर उनकी कमेंट कर दूल्हा-दुल्हन के मजे लिए हैं।
दूल्हे ने बचा ली दुल्हन की लाज, वरना मेहमानों के सामने हो गई थी बेज्जती
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

