रायपुर. राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग की दो सहायक अभियंता को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किया गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश अनुसार सहायक अभियंता सिविल श्री आर. के. गुरू को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग जगदलपुर की गई है। इसी प्रकार सहायक अभियंता श्री जियामुसबीर खान को कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी पदस्थापना कार्यपालन अभियंता कार्यालय प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग नवा रायपुर की गई है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
