रायपुर। छग शासन की महत्वकांक्षी योजना पढ़ाई तुहरे दुआरी आनलाईन पढ़ाई के अंतर्गत हमारे भारत के त्यौहारों के पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी दी उसमे ईद व राखी पर्व के साथ क्राफ्ट वर्क के अंतर्गत सुश्री चानी ऐरी मैडम ने लो कास्ट बजट घर पर उपलब्ध समानों से राखियां बनाना सिखाया। इसमें उन्होने सरलता से प्राप्त सामग्री से ही जैसे उन रंगीन, मौली धागा, कागज, शादी के कार्ड, रुई, बटन आदि से ही राखिया बनाई। जिला बिलासपुर में पहला ओन लाईन बडा कार्यक्रम हुआ। जिसमें बहुत अधिक संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, व अधिकारीकगण शामिल हुए। यह विशेष क्लास वास्तविक मायनो में विशेष रही जिला शिक्षा अधिकारी भार्गव सर, पीटीडी के जिला नोडल मनोज राय, रामेश्वर जायसवाल, सुनीता पाण्डे मैम इन सभी ने अपनी व्यस्तता के बाद भी हमारी कक्षा में पूरे समय शामिल होकर, अपने अपने आशीर्वचन और उतसावर्धन किया साथ ही एक नया प्रयास भी आनलाईन किया गया ऐरी मैडम ने रश्मि रामेश्वर गुप्ता जो शिक्षिका के साथ बहुत अच्छी गायिका भी है, उनकी प्रस्तुती भी आनलाईन रखवाई गई। राखी के उनके नए गीत को भी कक्षा में जुड़वा कर सभी को राखी बनाने के बीच में मैडम के द्वारा सुनाया गया। सभी कार्यो में नितेश सिंगहरौल सर का विशेष सहयोग रहा। इस प्रकार शिक्षकों के द्वारा जिलों में बहुत बढिय़ा छात्रहित में घर में रहते हुए भी पढ़ाई के साथ सह संज्ञात्मक क्रियाकलापों को भी करवाया जा रहा जिससे बच्चे सुरक्षित रह कर ज्ञानार्जन करें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version