एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी कत्ल कर दिया। अपराधी ने पत्नी को पैर दबाने के लिए कहा था। पत्नी ने पैर दबाने से मना किया तो पति आगबबूला हो गया। उसने लकड़ी के पीढा से पीट-पीटकर कत्ल कर दिया। घटना बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर थाना इलाके के छकोरी बीघा गांव की है। आरोप है कि गांव के मुन्ना शर्मा ने अपनी पत्नी को पैर दबाने के लिए बोला। पत्नी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैर दबाने से इंकार कर दिया। पत्नी की बात सुनकर पति ने लकड़ी के बने पीढे से उसके सिर पर प्रहार करना आरम्भ कर दिया। गंभीर तौर पर चोटिल रिंकी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही पड़ोसी एवं स्थानीय लोगों ने घटना की खबर मृतका के मायके में दी। सूचना पर आननफानन में परिजन बेटी के घर आए। फिर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने अपराधी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घरवालों का कहना है कि मुन्ना आरम्भ से ही सनकी प्रवृत्ति का था। उसका उपचार भी चल रहा है। दूसरी तरफ मृतका रिंकी देवी के परिजन ने बताया कि पहले भी अपराधी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार इसके बारे में आपसी में समझौता भी हुआ था मगर वह अपनी आदत से लाचार था। इसी की वजह से इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पत्नी ने इस अंग को दबाने से किया मना, तो पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
