चंडीगढ़। एक युवती अपने ही घरवालों को अपनी जान का दुश्मन बताया है। इस संबंध में उसने अपने माता-पिता के खिलाफ याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि उनसे उनकी जान को खतरा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक युवती ने अपने परिजनों के खिलाफ याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में युवती ने खुद की जान पर खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है। याचिका में उसका कहना है कि वो आजादी के साथ जीना चाहती है, करियर बनाना चाहती है, लेकिन अभिभावक उसकी जबरदस्ती शादी करवाना चाहते हैं। हाईकोर्ट में पेश अपनी याचिका में युवती ने कहा कि वो 27 साल की है और उसने फिजिक्स में एमएससी किया है। इसके अलावा भी उसने कई कोर्स किए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि वो अपना करियर बनाना चाहती है, लेकिन उसके माता-पिता जबरन शादी करवाना चाह रहे हैं। हाईकोर्ट में यह मामले सामने आने के बाद याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने व्यवस्था दी है कि रूपनगर के एसएसपी याचिकाकर्ता की रिप्रेजेंटेशन पर उचित फैसला लें। युवती ने हाईकोर्ट से कहा कि उसके अधिकारों का हनन हो रहा है। हाईकोर्ट उसके अधिकारों की रक्षा करे। याचिकाकर्ता की सभी बातों को सुनने के बाद हाईकोर्ट द्वारा एसएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट की बैंच ने याचिकाकर्ता की अपील सुनने के बाद रूपनगर के एसएसपी को आदेश दिए हैं कि रिपोर्ट पर जल्द से जल्द फैसला लिया जाए। कोर्ट ने एसएसपी को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाए और अगर आरोप सही साबित हो जाते हैं तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version