भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ करने से पहले दही-चीनी खाने की परंपरा है. जब भी कोई शुभ काम के लिए घर से जाता है तो उसे दही-चीनी खिलाकर भेजते हैं. बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि कोई शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाना चाहिए. दही और चीनी खिलाने के पीछे परिवार के प्रेम के साथ उस कार्य की सफलता का आशीर्वाद भी रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खाई जाती है. पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि दही-चीनी खाने की परंपरा के पीछे कई ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक तथ्य मिलते हैं. आइये जानते हैं शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाने का महत्व क्या है.
दही-चीनी खाने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सफेद वस्तुओं का संबंध चंद्रमा से माना जाता है और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. दही और चीनी भी सफेद होती है, इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले दही चीनी खाने से व्यक्ति का मन एकाग्र रहता है. एकाग्र होने से व्यक्ति उस काम के प्रति ज्यादा सजग रहता है और कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
इसी तरह शुक्र ग्रह का संबंध सफेद रंग से होता है, वह भी शांति का कारक माना जाता है. इसलिए शुभ काम से पहले दही व चीनी खाने से कार्य में सफलता प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
वैज्ञानिक कारण
दही और चीनी खाने का वैज्ञानिक कारण भी है. दही और चीनी के सेवन से कई पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर ऊर्जावान बना रहता है, इसलिए किसी भी शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाना अच्छा माना जाता है. दही-चीनी खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है, इसलिए घर से निकलने से पहले दही और चीनी खिलाने की सलाह दी जाती है.
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version