बलौदाबाजार। जिला पंचायत के निर्देश पर बिहान समूह से जुड़ी महिला स्व सहायता समुहों के द्वारा घर में ही रंग बिरंगी राखियों का निर्माण कर रहीं हैं। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम कोनारी में स्थित जय माँ अम्बे महिला स्व सहायता समूह के द्वारा अब तक 7 हजार राखियों का निर्माण हाथों से किया गया हैं। जिसमें से कल तक 5 हजार नग राखियां बिक गयी हैं। जिसकी बाजार मूल्य लगभग करीब 75 हजार रुपये हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती छवि बाई धुव्र ने बताया कि हमारे समूह में कुल 12 लोग हैं। सभी लोग मिलकर जुलाई महीने के शुरू से ही राखियां बनाने का कार्य कर रहें हैं। अब तक हमने कुल 7 हजार राखियां बनाये हैं। हम लोग इसे बेचने के लिये गाँव मे ही समूह के द्वारा दुकान भी खोला गया हैं। साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा घर घर जाकर भी विक्रय किया गया हैं। गाँव वासियों द्वारा भी बडी सँख्या में इन राखियों को पसंद किया जा रहा हैं। इन राखियों के विक्रय से कोरोना संकट के समय में हम महिलाओं के लिये अतिरिक्त आय का जरिया बन गया हैं। अन्य सामग्रियों का निर्माण हमारे समूह द्वारा राखियों के अलावा मसाले, पापड़, आचार, सेनेटरी नैपकिन वाशिंग पाउडर, साबुन, अगरबत्ती, गोबर से बनें दिये, गोबर का अगरबत्ती भी बनाई जा रहीं हैं। इन सभी सामग्रियों के विक्रय से लगभग प्रति माह 70 हजार रुपये राशि प्राप्त होता हैं। जिसमें से लागत मूल्यों को हटाकर मुनाफे को सभी महिला सदस्यों में बराबर बाट दी जाती हैं। विगत दिनों ग्राम टीला में गोधन न्याय योजना के शुभारंभ के दौरान राखियों के प्रदर्शनी के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव एवं कलेक्टर सुनील जैन ने राखियों को देखकर काफी तारीफ किये साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा 5 सौ रुपये का राखी भी महिला समुहों से खरीदा गया था।
महिला स्व सहायता समूह कर रहीं है रंग-बिरंगी राखियों का निर्माण, अब तक 75 हजार रुपये की आमदनी
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
