पत्नी द्वारा दोबारा सेक्स करने से मना करने पर गुस्साए पति ने उसको मौत के घाट उतार दिया. यह शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश् के अमरोहा से सामने आया है. यहां रात में एक बार सेक्स करने के बाद पति ने पत्नी को दोबारा सेक्स करने से मना किया तो पति ने उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए वह लाश को 50 किलोमीटर दूर लेकर गया और किसी जगह पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई थी. आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. घटना 5 दिंसबर की है. पति का नाम अनवर है और उसकी उम्र 34 साल है जबकि पत्नी का नाम रुखसार था जिसकी उम्र 30 साल थी. दोनों की शादी 9 साल पहले साल 2013 में हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं. दरअसल रात में पति ने पत्नी से पहली बार सेक्स करने को कहा तो उसने मना नहीं किया, लेकिन इसके बाद जब वे सो गए तो वह उसे फिर से जगाकर सेक्स करना चाहता था. जब पति ने पत्नी से इसकी मांग की तो पत्नी ने मना कर दिया. इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और यह गंभीर विवाद का रूप ले लिया. इस दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. कोई शक न करे इसके लिए पति ने खुद ही पुलिस थाने में जाकर पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी. रिपोर्ट दर्ज कराने के कुछ दिन बाद जब एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ तो पुलिस ने पति को बुलाया. बातचीत में उसकी बातों पर शक होने लगा तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की जिससे घटना का खुलासा हो गया. पुलिस पूछताछ में पहले तो वह इनकार करता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी से परेशान था और पहले से ही उसकी हत्या करना चाहता था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version