रायपुर। मित्रता दिवस के अवसर पर स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान चंगोराभाठा रायपुर द्वारा खारून नदी तट विसर्जन कुंड रायपुरा में 100 फलदार एवं छायादार पेड़ पौधे लगाए गए व उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिए कि इन पेड़-पौधों की रक्षा हम अपने दोस्त की तरह करेंगे। इस अवसर पर स्पर्श के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि पेड़ के अस्तित्व के बिना हम पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते, पेड़ लगाने का एक मूल लाभ यह है कि वह जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, और जानवरों द्वारा उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, हालांकि न केवल ऑक्सीजन बल्कि पेड़ हमें फल लकड़ी, फाइबर, रबर, और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं, पेड़ जानवरों और पक्षियों के लिए आश्रय का काम करते हैं, पेड़ हमारे स्वास्थ्य को विभिन्न तरीकों से बढ़ावा देते हैं, हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, पौधे और पेड़ इस ग्रह को रहने लायक बनाते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा वृक्ष काटकर मेरे दोस्त मत करो तुम पाप, रोती धरती तुमको भी देगी अभिशाप, पेड़ों से वायु, वायु से आयु कहते हैं सब वेद पुराण, एक वृक्ष 10 पुत्र के समान बिन पेड़ों के हो जाएगा हम सबका जीवन सूनसान। वृक्ष हमारे जीवन का आधार है वृक्ष हमारे रक्षा कवच है मानव जीवन के प्राणों के आधार है, शुद्ध पर्यावरण के लिए वरदान है, इसलिए हमारा इनसे सदैव ही निकटता का संबंध रहा है। मित्रता दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्पर्श संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, मुकेश टिकरिहा, प्रोफेसर अल्पना देशपांडे, प्रोफेसर सुश्री रात्रि लहरी, नरेंद्र वैष्णव, नवनीत चावड़ा, ललित कुमार तीरेला, शंकर पार्थ ठाकरे, पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, शिवकुमार साहू आदि उपस्थित हुए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version