ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय कुछ चीजें दिखना बहुत शुभ होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि सुबह के समय इन चीजों के दर्शन हो जाएं तो समझ जाए कि आपका आने वाला समय अच्छा जाने वाला है। सुबह उठने के बाद और जमीन में पैर रखने से पहले अपने हाथ की हथेली देखना चाहिए। ऐसा मना जाता है कि हाथों में मां सरस्वती, ब्रह्मा और मां लक्ष्मी का वास होता है।
चिडिय़ों की चहचहाहट
अगर सुबह आंख खुलते साथ ही आपको चिडिय़ों की चहचहाहट सुनाई दे दें, तो समझ जाना कि आपका दिन बन गया। चिडिय़ों की चहचहाहट सुनना बेहद ही शुभ होता है।

सुहागिन महिला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सुबह के समय आपको सुहागिन महिला तैयार हुए या पूजा की थाली लिए दिख जाए, तो आपका आने वाला समय अच्छा जाने वाला है।
मंदिर में बजने वाली घंटियां
चिडय़िों की चहचहाहट के अलावा अगर आपको मंदिर में बजने वाली घंटियों की आवाज सुनाई दे दें, तो वो भी काफी शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है इस आवाज को सुनने के बाद आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
श्रीफल, शंख, सुपारी
सुबह के टाईम श्रीफल, शंख, सुपारी,सफेद फूल, हाथी भी देखना शुभ होता है। इसे देखने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।
साफ-सफाई
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर के बाहर आपको कोई साफ-सफाई करते हुए नजर आ जाए, तो वो भी बहुत अच्छा होता है। ये भी मान्यता है कि ऐसा कुछ दिखने से व्यक्ति को किसी बड़ी समस्या दूर होती है।
गाय के दर्शन
आज-कल के समय में गाय तो कम नजर आती हैं, लेकिन सुबह-सुबह आपको गाय के दर्शन हो जाए तो अच्छा होता है। इससे धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version