छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता की सरेराह गोलियां दागकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके सरेराह गोलीयों से भून दिया है। जिसके बाद युवक की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात में करीब 6 से 8 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईजी, एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस वारदात को सकरी थाना क्षेत्र के सकरी बाईपास के पास अंजाम दिया गया है। मृतक युवक की पहचान कुदुदंड निवासी और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के तौर पर हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version