रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, मध्यप्रदेश, बिहार आदि से आए कूर्मि समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसले किए। हमने किसानों की कर्ज माफी की। देश में सबसे ज्यादा धान का मूल्य देने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए हमने जो नीति बनाई, उससे सभी वर्गों को आगे बढऩे का बेहतर अवसर मिला है। इसके जरिए गांव-गांव में लोगों को रोजगार मिला है और पलायन रुका है। प्रदेश में हर वर्ग के लोगों की आय बढ़ी है। राज्य में आज संपन्नता दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। गांव-गांव में लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध हुए हैं, जिससे उन्हें आमदनी का अच्छा स्रोत उपलब्ध हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में उनसे तमिलनाडु के तंजावुर से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। तंजावुर के किसानों ने छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा उठाए जा रहे किसान हितैषी फैसलों के लिए आभार जताया था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटिहार, राष्ट्रीय महासचिव उत्तम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि सिंह, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, प्रदेश उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, प्रहलाद पटेल, सदानंद, के श्रीनिवास, उमेश बाबू, विश्वनाथन, अमर बहादुर पटेल प्रेसीडेंट महाराष्ट, प्रवीण कटियार जनरल सेक्रेटरी महाराष्ट्र, आनंद कटियार यूपी, परमेश्वर दयाल कन्नौजिया, सचिन पटेल नेशनल प्रेसीडेंट यूथ, गिरधारी कुमायु प्रेसीडेंट एमपी, संदीप कुमार गौर डिस्टीक प्रेसीडेंट होशंगाबाद एमपी, महेन्द्र सिंह पटेल सेकेट्री एमपी, हिमांशु पटेल प्रेसीडेंट बिहार, उर्मिला पटेल प्रेसीडेंट बिहार, ऋषि सिंह, सदानंद, शारदा प्रसाद पटेल, थिरुमुगम मल्लार आर्गनाइजर, टी.शिवाकुमार एडवोकेट लिगल विंग, टी.व्यंकेटासुब्रम्यणम स्टेट प्रेसीडेंट तमिलनाडु, वी.धर्मापांडियान स्टेट जनरल सेक्रटरी तमिलनाडु, के. शिवाकुमार तमिलनाडू, उमेश बाबू केरला यूथ विंग नेशनल, विश्वनाथन केरला आर्गनाइजर, मनीषा वर्मा प्रेसीडेंट, प्रभा पटेल महासचिव, जगन्नाथ वर्मा सचिव, गोपाल वर्मा राष्ट्रीय सचिव, श्रवण कुमार महासचिव, इंद्रदेव वर्मा अध्यक्ष, मनीष चंद्राकर कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र तोषी कार्यालय मंत्री, करिश्मा वर्मा, लक्ष्मण वर्मा जिला महासचिव, शीतल वर्मा उपाध्यक्ष, एकनाथ वर्मा उपाध्यक्ष सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version