ग्रामीणों ने खुले मन से भूपेश सरकार की प्रशंसा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया

रायपुर. सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज मटिया गौठान में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। मटिया गौठान में भी पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गौठान से लाभ अर्जित करने वाले महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने अपनी बात रखी। इसके साथ ही गोपालक किसान भी जो गोबर बेच के लाखों रुपए कमाए हैं उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरकार की प्रशंसा की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि श्री रामेश्वर वर्मा,गौठान समिति के अध्यक्ष, स्व सहायता समूह की बहने इसकी अध्यक्ष श्रीमती लता वर्मा, श्रीमती भजियारीन बंजारे,श्रीमती रेखा बंजारे एवं बहुत से ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री उधोराम वर्मा अडसेना गोठान में भी गौरव दिवस के उत्सव पर शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामीण जनों को किसानों को महिला स्व सहायता समूह की बहनों को सभी को गौरव दिवस के उपलक्ष में साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अनीता शर्मा जनपद सभापति शिव शंकर वर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष सौरभ मिश्रा आनंद गिलहरे श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य , अश्वनी वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्याय घनश्याम वर्मा सहीत सरपंच विश्वकर्मा एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version