नई दिल्ली। इस समय रिलायंस जियो दुनिया की बड़ी कंपनियों में शुमार है। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर्स के साथ प्लान भी पेश करता है। रिलायंस जियो के प्लान को ग्राहकों का भी खूब सपोर्ट मिलता है। कुछ दिन पहले इस कंपनी ने 1 हजार रुपये से कम में 4जी एलटीई फोन लॉन्च कर बाजार में धूम मचाई थी। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो ने इसके बाद जियो फोन 2 को अपग्रेडेड वेरियंट के तौर पर लॉन्च किया। फिलहाल जियो फोन 699 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब रिलायंस जियो योजना बना रही है कि ज्यादा से ज्यादा सस्ते हैंडसेट बाजार में उतारे। जियो फोन के सस्ते वेरियंट के तौर पर जल्द जियो फोन 5 को लॉन्च किया जा सकता है। 91 मोबाइल्स की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि जियो फोन 5 पर काम चल रहा है। नया जियो फोन भी एक फीचर फोन की तरह ही होगा। खबरों के मुताबिक, जियो फोन 5 ओरिजिनल जियो फोन का एक लाइट वर्जऩ होगा। जिसे जियो फोन की मौजूदा कीमत से भी कम दाम में बेचा जाएगा।
रिलायंस जियो फोन 5 की कीमत
जी हां, अगर लीक्स की मानें तो जियो फोन 5 को 399 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यानी यह बाजार में आने वाला सबसे सस्ता फोन बन जाएगा। जियो के अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो आने वाले फीचर फोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी होने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो फोन 5 की स्पेसिफिकेशन
4जी एलटीई के साथ ही जियो फोन 5 में केएआईओएस प्लेटफॉर्म दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसमें इंटरनेट ब्राउजर के साथ कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल आएंगे। उम्मीद करते हैं कि फोन में वॉट्सऐप, गूगल, फेसबुक जैसे ऐप्स प्री-लोडेड आएंगे। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि जियो फोन 5 से जियो के सभी नंबर्स पर मुफ्त कॉल होगी। हालांकि, इस्तेमाल करने के लिए अलग से रिचार्ज पैक लेना होगा। जियो फोन के लिए मौजूद प्लान्स को ही जियो फोन 5 या जियो फोन लाइट यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। जियो नए जियो फोन के लिए कुछ नए प्लान भी लॉन्च कर सकती है। दाम कम रखने के लिए फोन में हार्डवेयर से समझौता किया जाएगा। फोन में ओरिजिनल जियो फोन की तरह ही छोटी सी एलसीडी डिस्प्ले और कीपैड दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, जियो फोन लाइट में वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा कीमत कम होने के साथ साथ कैमरे भी नहीं होने की खबरें हैं। लिमिटेड स्टोरेज के चलते नए ऐप्स भी फोन में डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version