रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोज वर्मा की नियुक्ति की गई है। मनोज वर्मा की नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार एंव राष्ट्रीय महासचिव की सहमति से की गई है। मनोज वर्मा क्वाटर नंबर एम-3 श्रीराम पार्क दीनदयाल उपाध्याय नगर रिंग रोड नंबर 1 रायपुर के निवासी है। इंजीनियर मनोज कुमार वर्मा का जन्म बेमेतरा जिला के साजा ब्लाक के ग्राम देउरगांव के श्री रामेश्वर प्रसाद वर्मा के घर 5.10. 1967 को हुआ। माता का नाम उर्मिला वर्मा है, उनकी दो बहन और पांच भाईयों में सबसे छोटे है। उनका विवाह समाजसेवी दाउ श्री परसराम बर्छिहा कुर्मी बोर्डिंग के संस्थापक प्रथम अध्यक्ष थे, छोटे पुत्र श्री गोविंद बर्छिहा के इकलौती पुत्री श्रीमती श्रद्धा वर्मा से 1994 में हुआ। मनोज वर्मा वर्तमान में अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-1) छस्टेपॉडिकं लिमि. रायपुर में कार्यरत है। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल एवं छग विद्युत मंडल के संभागीय रीजनल के विभिन्न पदों पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पत्रोपादि अभियंता संघ के पदों पर रहते हुए अपने सहयोगी अभियंताओं की समस्या समाधान के लिए समस्या समाधान में विशेष सराहनीय योगदान रहा है तथा छग अभियंता संघ में 2018-2022 (जून) विशेष आमंत्रित केन्द्रीय कार्यकारिणीय मेम्बर के रूप में, वर्तमान में छगविमं अभियंता संघ के महासचिव के पद अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। समाजसेवा के रूप में लगातार अपने नौकरी से समय निकालकर सत्त जुड़े हुए है। वर्ष मार्च 2014 से अगस्त 2016 तक कार्यकारिणीय अध्यक्ष तथा 17.08.2016 से श्री भोला कुर्मी ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप सेवा प्रदान कर रहे है। केन्द्रीय मनवा समाज एवं ट्रस्ट के बीच के कई वर्षों के विवाद को दूर कर 25 से 30 वर्षों से बंद छात्रावास को पुन: प्रारंभ करवा कर सुचारू रूप से संचालन जारी करने का सराहनीय कार्य किया। मनोज वर्मा अभी वर्तमान में भोला कुर्मी ट्रस्ट के अध्यक्ष के साथ-साथ मनवा कुर्मी समाज के केन्द्रीय सलाहकार के पद पर पदस्थ है। इसी क्रम में 24 वां अधिवेशन 1948 में भोला कुर्मी ट्रस्ट डॉ खूबचंद बघेल अध्यक्ष रहे जो कि महाराष्ट्र नागपुर में रहे। 1968 में 28 वां अधिवेशन में भी डॉ. खूबचंद बघेल अध्यक्ष रहे। धनीराम वर्मा 34 वां अधिवेशन में अध्यक्ष रहे 29, 31 मई 1981 में। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के डॉ. खूबचंद बघेल एवं धनीराम वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। मनोज वर्मा की नियुक्ति करते हुए महासभा ने यह आशा व्यक्त किया है कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर मनोज वर्मा को महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है जिसमें डॉ. रश्मि सिंह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव प्रभा पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, राष्ट्रीय सचिव हनी वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीषा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, युवा संगठन अध्यक्ष इंद्रदेव वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, टीकेश्वर वर्मा, गोविन्द वर्मा, तोमन चंद्राकर,उत्तम वर्मा, राकेश वर्मा, पवन वर्मा, घनश्याम वर्मा, डीलेश्वर वर्मा, गिरजाशंकर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा (लाला), यशवंत वर्मा, कुलदीप वर्मा, गज्जु वर्मा, रामअवतार वर्मा, भुपेन्द्र वर्मा, धनेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, चैन सिंह, यशवंत वर्मा, चित्रकांत वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा, शीतल वर्मा, दानी राम वर्मा, श्रवण वर्मा, दिनेश चवरे, यशवंत वर्मा, युगल किशोर वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, भागीरथी वर्मा, दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेम, कृष्णकुमार वर्मा, लेखराम वर्मा, इन्द्रदेव वर्मा आदि शामिल है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version