15.93 लाख किसानों ने बेचा धान, धान के एवज में 13,283 करोड़ का हुआ भुगतान

कस्टम मिलिंग के लिए 38.55 लाख मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 63.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जो राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 15.93 लाख किसानों को 13,283 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 47.95 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 38 लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।
     अधिकारियों ने बताया कि आज 21 दिसम्बर को लगभग 58 हजार किसानों से 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 74 हजार टन धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 71,290 टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये 15,137 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version