गुजरात में कर्ज न चुकाने पर एक ऑटो ड्राइवर की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में फाइनेंसर ने महिला के साथ कई बार रेप किया। उसका वीडियो भी बनाया।
क्या है मामला
पीडि़ता के अनुसार, उसके पति ने इस साल फरवरी में अजीतसिंह चावड़ा नाम के एक निजी फाइनेंसर और उसके बिजनेस पार्टनर से 50,000 रुपये उधार लिए थे। पीडि़ता का पति एक ऑटो रिक्शा चालक है। कर्ज की राशि चुकाने में विफल रहने के बाद, उसे चावड़ा को ब्याज के रूप में प्रतिदिन 1,500 रुपये देने के लिए कहा गया था। कुछ दिन तो उसने दिया, फिर वो ब्याज भी नहीं चुका सका। जिसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती संबंध बना लिया। इस दौरान इसका वीडियो भी बना लिया।
शादी का भी दावा
उसी महीने, आरोपी ने कथित रूप से पीडि़ता को घर से उठाया और एक मंदिर में ले गया। जहां उसके माथे पर जबरदस्ती ‘सिंदूर’ लगा दिया और उसे अपनी पत्नी घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी कई बार पीडि़ता के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस पर आरोप
महिला जब पुलिस के पास गई तो उसने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने से इनकार करने के बाद, पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने पुलिस को उसकी बलात्कार की शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। शिकायक की खबर सुनकर आरोपी गुस्से से भर उठा और उसने महिला पर चाकू से हमला भी कर दिया। जिसमें महिला घायल भी हो गई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version