प्रदेश में अब तक 71.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

साढ़े सत्रह लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

किसानों को 14,852 करोड़ रूपए का भुगतान

मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए 45.77 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

31 जनवरी 2023 तक चलेगा धान खरीदी का अभियान

रायपुर.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 71.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के साढ़े सत्रह लाख से अधिक किसानों को 14,852 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 
मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 56.12 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 45 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि आज 26 दिसम्बर को 42 हजार 367 किसानों से 1.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 35 हजार टन से अधिक धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 51 हजार से अधिक टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये लगभग 11 हजार टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इसी तरह राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version