बीएसएफ के एक जवान की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. 46 वर्षीय जवान ने बेटी की आपत्तिजनक वीडियो का विरोध किया था, जिसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को पकड़ा है. यह घटना गुजरात के नडियाड के चकलासी में शनिवार रात को हुई. बताया जा रहा है कि पंद्रह साल के आरोपी लड़के के परिवार के सात सदस्यों ने बीएसएफ के जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये घटना उस समय हुई जब बीएसएफ का जवान लड़के के घर जाकर अपनी किशोर बेटी के आपत्तिजनक वीडियो को ऑनलाइन वायरल किए जाने की शिकायत कर रहा था. उस समय बीएसएफ जवान, उसकी पत्नी, उनके दो बेटे और उनका भतीजा इस पूरे मामले के बारे में बात करने के लिए लड़के के घर गए थे. इसी दौरान उस पर सात लोगों ने मिलकर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस हमले में जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक जवान बीएसएफ 56 मेहसाना में तैनात था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, हाल ही में जवान की किशोर वर्षीय बेटी का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में चकलासी गांव का एक पंद्रह साल का लड़का भी नजर आ रहा है. पीडि़त परिवार के मुताबिक, यह वही लड़का था जिसने कथित तौर पर वीडियो वायरल किया था. मृतक बीएसएफ जवान की पत्नी ने दर्ज कराई गई अपनी प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की रात बीएसएफ जवान और उसके परिवार के सदस्य लड़के के घर गए. लड़के के पिता और दो महिलाओं सहित परिवार के छह अन्य सदस्यों ने जवान और उसके परिवार के सदस्यों को गाली देना शुरू कर दिया. उन लोगों ने अपशब्दों का विरोध पर घर में मौजूद परिवार के सात सदस्यों ने उस पर और उसके परिवार पर हमला किया. ये पूरा मामला गंभीर हो गया और लड़के के परिवार के लोगों ने मिलकर बीएसएफ के जवान की हत्या कर दी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version