देवर की हत्या के मामले में उसकी ही भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर की हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के मरवाही के देवगंवा गांव का है जहां भाभी ने अपने ही देवर को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि देवर की अपनी भाभी के ऊपर बुरी नजर थी। देवर अक्सर अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा होने पर भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पाया गया कि देवर शराब पीने का आदी था। अकसर शराब के नशे में अपनी भाभी से छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान एक दिन उसकी भाभी ने मौका पाकर देवर की बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में पाया गया कि भाभी ने देवर को पहले कुल्हाड़ी से मारा फिर कुल्हाड़ी को छिपा दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version