राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगटा में फूलों की खेती से श्री गुलाब साहू एवं श्री पोषण साहू की दुनिया बदल गई है। श्री पोषण साहू ने बताया कि फूलों की माला एवं डेकोरेशन के लिए गेंदे एवं डेजी के फूलों की मार्केट में बहुत डिमांड है। यहां के फूल राजनांदगांव शहर के अलावा भिलाई एवं दुर्ग के मार्केट भी भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि धान की खेती के अपेक्षा फूलों की खेती में कम मेहनत लगती है। फूलों की बिक्री से अभी तक 2 लाख 20 हजार रूपए की आय हुई है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन, पुष्प क्षेत्र विस्तार अंतर्गत गेंदा के फूलों की खेती के लिए शासन की ओर से 16 हजार रूपए का अनुदान मिला है।श्री पोषण साहू ने बताया कि अब वे बांस की स्टेकिंग लगाकर गेंदे की खेती करेंगे। जिससे ज्यादा फूलों का उत्पादन होगा। अभी मार्केट में गेंदा 50 रूपए प्रति किलो और डेजी 100 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि धान के बदले गेंदा की खेती के लिए उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि लगभग 30 हजार रूपए प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी विभाग से उन्हें कीटनाशक, खाद एवं तकनीकी मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है। सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा ने कहा कि उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को सतत मार्गदर्शन दिया जा रहा है एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version