अर्जेंटीना में पिछले दिनों हुई एक शख्स की रहस्यमयी मौत का मामला अब भी नहीं सुलझ पाया है। 15 दिसंबर को अर्जेंटीना के रहने वाले डेनियल का शव उनके पलंग से बंधा मिला था। पुलिस ने जांच की तो उनकी मौत से पहले उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक डेटिंग एप के बारे में पता चला। इसी एप के माध्यम से डेनियल ने एक रात पहले 3 लड़कियों के साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद ही डेनियल की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि 60 वर्षीय डेनियल ने मौत से पहले एक ही रात में तीन अलग-अलग लड़कियों को डेट किया था। ये सभी उसके घर पर आईं थीं। डेनियल के दोस्त ने इस बात का खुलासा किया कि उसने उस रात 3 लड़कियों से संबंध बनाए थे। डेनियल ने खुद ये बात अपने दोस्त को बताई थी। पुलिस ने इसे एक अहम सबूत माना। हालांकि, एक रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि डेनियल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन पलंग से उनका शव बंधा होना कई सवालों को जन्म दे रहा था। पुलिस व डेनियल की बेटी अब उस लड़की को खोज रहे हैं, जो आखिर में डेनियल के साथ थी। पुलिस को पहले ये मामला चोरी व हत्या का लगा क्योंकि डेनियल का पर्स और मोबाइल घटना स्थल से गायब मिले। हालांकि, पुलिस अब नए सिरे से जांच कर उस दिन डेनियल से मिली तीनों लड़कियों को खोज रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version