सूरजपुर । जिले में पैसों को लेकर हुए विवाद में अपने बड़े बेटे की हत्या करने वाले एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने आरोपियों की पहचान केंवरा गांव के नंदलाल चौधरी (65), उनके छोटे बेटे मनोज (23) और बेटी देवंती (21) के रूप में की है।

चौधराय ने अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ मिलकर बुधवार रात को अपने बड़े बेटे संतोष (28) की हत्या कर दी थी।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक ने उनके खेत के लिए किसान निधि की राशिमे अपने हिस्से को लेकर उनके साथ लड़ाई की थी और इसी बीच आवेश में आकर तीनो ने उसकी गाला दबाकर हत्या कर दी।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version